Foods, Herbs & Ayurveda

4 तरह के आटे जो वजन कम करने में लाभदायक हैं।

Weight loss tips

Weight Loss -क्या जल्द से जल्द घटाना चाहते हैं वजन? 4 तरह के आटे से बनी रोटियों का शुरू कर दें सेवन।

ठंड में बहुत से घरों में बाजरे के आटे की रोटी बनाई जाती है. वजन कम करने की चाह रखने वाले लोगों के लिए यह बहुत फायदेमंद है. बाजरे की रोटी एक ट्रेडिशनल ग्लूटेन फ्री फूड है

जब भी हमारे मन में वजन घटाने को लेकर ख्याल आता है तो हम सबसे पहले चावल और रोटी खाना छोड़ देते हैं. हमें यह लगता है कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को कम करके आसानी वजन कम कर सकते हैं. लेकिन, क्या आपको पता है कि रोटी खाते हुए भी आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं. बस आपको हेल्दी ऑप्शन के रूप में इसे बदलने की जरूरत है. आपको बता दें कि वजन कम करने में फाइबर का बहुत बड़ा रोल होता है. ऐसे में आप अपनी रोटी को फाइबर से भरपूर और कम कैलोरी वाला बना सकते हैं. चलिए जानते हैं उन बेहतर आटे के विकल्प के बारे में जिससे आप आसानी से अपना वजन घटा सकते हैं और रोटी को ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं.

Do you want to lose weight as soon as possible? Start eating rotis made from these 4 types of flours

बाजरा का आटा

ठंड में बहुत से घरों में बाजरे के आटे की रोटी बनाई जाती है. वजन कम करने की चाह रखने वाले लोगों के लिए यह बहुत फायदेमंद है. आपको बता दें कि बाजरे की रोटी एक ट्रेडिशनल ग्लूटेन फ्री फूड है, जिसमें भारी मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, फास्फोरस, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों मौजूद है. इसे खाने के बाद आपको लंबे समय कर पेट भरा रहने की फीलिंग आती है और इस कारण आपका वजन नहीं बढ़ता है. आप चाहे तो इसे गेहूं के आटे मिलाकर भी खा सकते हैं. यह और स्वादिष्ट लगेगा.

रागी का आटा

वजन तेजी से घटाने के लिए रागी का आटा भी बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें भारी मात्रा में  फाइबर और अमीनो एसिड पाया जाता है. इसमें मौजूद भारी मात्रा में फाइबर जल्द भूख नहीं लगने देता है. इस कारण यह वजन कम करने में मदद करता है. यह पाचन में सुधार करके कब्ज जैसी बीमारियों को भी दूर करने में मदद करता है. आप चाहें तो इसे गेहूं के आटे में मिक्स करके के भी खा सकते हैं.

ज्वार का आटा

ज्वार एक ग्लूटेन फ्री आटा है जिसमें भारी मात्रा में प्रोटीन, डायट्री फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, विटामिन बी और विटामिन सी पाया जाता है. यह पाचन क्रिया को ठीक कर वजन घटाने में मदद करता है. इसके साथ ही यह ब्लड के शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है. यह हार्ट के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है. इसे भी आप गेंहू के आटे में मिक्स करके खा सकते हैं.

ओट्स का आटा

वजन घटाने के लिए ओट्स के आटे को सबसे बेस्ट माना जाता है. इसके रेगुलर इस्तेमाल से वजन तेजी से घटता है. इसमें मौजूद हाई फाइबर आपको लंबे समय तक भूख का एहसास ही नहीं होने देता. जिससे यह वजन कम करने में मददगार है. इसके साथ ही मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हार्ट को भी हेल्दी रखने में मदद करता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की DietMasala.com पुष्टि नहीं करता है | इनको केवल सुझाव के रूप में लें, इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें|


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *